सारंगढ़। सारंगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक कांग्रेस नेता की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मृतक कांग्रेस नेता को धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है। घटना जिले के सिंगापुर का है।
मिली जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे कांग्रेस नेता हरिनाथ पटेल का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। कुछ लोगों ने उनकी हत्या धारदार हथियार से की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बरमकेला पुलिस शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।
वहीं सूचना के बाद फॉरेंसिक टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। हालांकि कांग्रेस नेता हरिनाथ पटेल की हत्या किस वजह से हुई इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लगातार लोगों से पूछताछ कर रही है।



