छत्तीसगढ़

CG राजधानी पुलिस का नशा के विरूद्ध जागरूकता अभियान ‘‘हैलो जिंदगी’’ के तहत शराब का परिवहन करते 2 आरोपी गिरफ्तार..देशी शराब, दोपहिया वाहन और चाकू जप्त..

रायपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।

इसी क्रम में दिनांक 24.07.2023 को थाना धरसींवा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दोपहिया वाहन सवार दो व्यक्ति व्यक्ति शराब तस्करी कर रहे है तथा सी.एच.सी. हॉस्पिटल धरसींवा से धरसींवा की ओर आ रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी धरसींवा के नेतृत्व में थाना धरसींवा पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए दोपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा ग्रामीण बैंक धरसींवा की तरफ मुखबीर द्वारा बताये दोपहिया वाहन को आता देख टीम के सदस्यों द्वारा दोपहिया वाहन एवं उसमें सवार व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम मोह. इकरार एवं समीर खान होना बताया।

टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में देशी शराब रखा होना पाया गया तथा व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके पास 01 नग धारदार चाकू भी रखा होना पाया गया।

शराब रखने व परिवहन करने तथा चाकू रखने के संबंध में दोनों आरोपियों से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखे 55 पौवा देशी शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन सीजी/10/बीडी/8657 जुमला कीमती लगभग 46,000/- रूपये तथा 01 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 355/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट एवं 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी-

01. मोह. इकरार पिता मोह. बाबू खान उम्र 23 साल निवासी अब्दुल्लागंज अर्जुन नगर वार्ड क्र 12 कक्का ढाबा दाल मिल रोड के पास थाना अब्दुल्ला गंज जिला रायसेन म.प्र.।

02. समीर खान पिता तारीक खान उम्र 19 साल निवासी चोरभठ्ठी बिजली ऑफिस के बगल थाना सकरी जिला बिलासपुर छ.ग.।

Leave a Reply

Back to top button