ज्ञानज्योतिष

22 मार्च शुक्रवार आज का राशिफल..मेष राशि- आज का दिन अच्छा रहेगा, जानें राशिफल..

मेष राशि-  आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य को लेकर खानपान पर नियंत्रण रखें। व्यापार-व्यवसाय में आज किसी नए कार्य की ओपनिंग कर सकते हैं। कोई बड़ी साझेदारी डील का हिस्सा बनने का भी योग है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। कोई मांगलिक कार्य या धार्मिक यात्रा का मन बन सकता है। आज आपकी अपने करीबियों से नजदीकियां बढ़ेंगी और आपको सबके साथ मधुर व्यवहार बनाए रखना होगा।

वृष राशि-  आज का दिन वृष राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। अगर आप विदेश यात्रा पर जाने की सोच रहे है तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। आपको कोई भी जोखिम भरा काम करने से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों का काम धीमा रहेगा और उनके कुछ मामले समस्या और चिंता हो सकती है। अधिकारियों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप बड़प्पन दिखाकर जूनियर की कुछ गलतियाँ भी माफ कर देंगे जिससे आपसी तालमेल बेहतर होगा। बैंकिंग क्षेत्र में काम करने वाले लोग कुछ बचत योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे।

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी काम के लिए सराहना भी मिल सकती है। आपको प्रॉपर्टी का कोई भी सौदा बहुत सोच-समझकर करना होगा, अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ में आज अपने पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद और कहासुनी हो सकती है, लेकिन आपको इसमें बहुत सावधान रहना चाहिए। अगर आप अपने किसी मित्र से कोई मदद मांगेंगे तो वह आपको आसानी से मिल जायेगी। वैवाहिक जीवन में आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा।

कर्क राशि- आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। परिवारजनों के साथ आपका प्यार और स्नेह बना रहेगा और कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का फायदा उठाएंगे। राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को आज जन समर्थन मिलने के खुशी होगी जबकि नौकरी करने वाले लोगों को आर्थिक लाभ मिलने से खुशी होगी। आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का भी आज मौका भी मिल सकता है। आपकी अपने किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है।

सिंह राशि- आपका दिन आज तनावपूर्ण रहने वाला है। कारोबार की धीमी गति से आप चिंतित रहेंगे। आप किसी जनहित कार्य में भी आज शामिल होंगे और भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आप अपने प्रियजनों की सलाह का पालन करेंगे और आपकी आध्यात्मिकता रुचि भी आज बढ़ेगी। अगर आपने किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा किया है तो वह आपके लिए परेशानियां लेकर आ सकता है और किसी भी काम में नीति-नियम का पूरा ध्यान रखें। आपके लिए बेहतर होगा कि आज जीवनसाथी की बातों और विचारों को महत्व दें इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे।

कन्या राशि- आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए व्यस्ततापूर्ण रहेगा आपके ऊपर आज काम का दबाव बना रहेगा। संतान के करियर को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। आप अपने निजी मामलों में भी पूरी रुचि लेंगे और कुछ नए अनुबंधों से आपको लाभ मिल सकता है। जो लोग लॉटरी या शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं उन्हें बहुत अधिक पैसा लगाने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप अपने जीवनसाथी के लिए आज कुछ सरप्राइज प्लान कर सकते हैं मित्रों और मेहमानों के आगमन से आज घर में चल पहल भी देखा जा सकेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है, जिससे आपको खुशी मिलेगी।

तुला राशि- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको आज परिवार में जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा क्योंकि किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। अगर आप पार्टनरशिप में कोई काम शुरू करते हैं तो आपको अपने पार्टनर से सलाह लेकर ही कोई फैसला लेना चाहिए। काम की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा काम मिल सकता है। यदि आपका कोई कानूनी मामला काफी समय से लंबित था तो वह भी पूरा हो सकता है। लेन-देन में सावधानी बरतें और परिवार के किसी सदस्य से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

वृश्चिक राशि- आज अधिक उत्साहित होने से बचना होगा और कार्यक्षेत्र में खूब मेहनत करनी होगी, तभी आप सफलता की ऊंचाई को छू पाएंगे। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिल सकती है और उनका काम भी बढ़ेगा। कुछ निजी मामलों में आपको सावधान रहना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोग अपने काम के लिए आज सम्मान पाएंगे। आपका आज जन समर्थन भी बढ़ेगा। आपको अपनी कोई पुरानी गलती नहीं दोहराना चाहिए, नहीं तो यह आपके लिए मुसीबत बन सकती है।

धनु राशि- आज का दिन आपको कोई भी काम बहुत सोच-विचार कर करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है और शिक्षकों से आपको सहयोग भी मिलेगा। काम की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई अच्छा काम मिलेगा। सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा और किसी भी प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले उसके नियमों को ध्यान से पढ़ लें, अन्यथा बाद में परेशानी होगी। आपको आपका रुका हुआ पैसा मिलने की उम्मीद है।

मकर राशि- आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में आज सतर्कता का ध्यान रखना होगा। वैसे आज कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करके नाम कमाने का मौका भी आपको मिल सकता है। आपकी कुछ आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी। घर पर किसी मेहमान के आगमन से आप प्रसन्न रहेंगे। आपकी मुलाकात कुछ दोस्तों से हो सकती है जिनसे आप अपने मन की कुछ बातें साझा कर सकते हैं। आज आपको सावधान रहना होगा और अपने बड़ों की बातों का सम्मान करना होगा, नहीं तो उनकी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि- आप किसी धार्मिक कार्यक्रम और आयोजन में भाग ले सकते हैं। धर्म कर्म और दान पुण्य में आपकी रुचि बढेगी। आपको किसी महत्वपूर्ण काम में शामिल होने का मौका मिलेगा। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आप भाईचारे को बढ़ावा देंगे और अगर आप आर्थिक मामलों को लेकर परेशान हैं तो उससे भी आपको राहत मिलेगी। आप अपने बच्चों को संस्कार और परंपरा सिखाएंगे और उनके साथ आज मनोरंजक पल बिताएंगे। वैवाहिक जीवन में आज तालमेल बना रहेगा। आज घर के लिए कुछ जरूरी खरीदारी कर सकते हैं।

मीन राशि- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए खुशियों भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज आप बहुत अच्छे से काम करेंगे और आपके मिलनसार स्वभाव से आपके परिचय का दायरा बढेगा। आप पारिवारिक जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे और परिजनों के साथ खुशी के पल बिताएंगे। किसी करीबी संबंधी से चल रहा मतभेद और तनाव आज खत्म होगा। आपकी मुलाकात किसी दूर रहने वाले परिवार के सदस्य से हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आज आपको पिता की ओर लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Back to top button