बलरामपुर: वाड्रफनगर के अंबेडकर चौक में एक भीषण सड़क हादसे में डिलीवरी बॉय विकास देवांगन की मौके पर मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेलमेट पहनने के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक चालक युवक को कुछ दूर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल ट्रक चालक की तलाश जारी है।



