ज्ञानज्योतिष

28 मई मंगलवार आज का राशिफल..वृष राशि- आज का दिन लाभदायक रहेगा, जानें राशिफल..

मेष राशि- आज का दिन आपको जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचना चाहिए। क्योंकि जल्दबाजी में किया गया काम आपको आज नुकसान दे सकता है। वैसे पारिवारिक जीवन के लिए दिन अच्छा है, रिश्ते में कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी आज सुलझ जाएगा जिससे रिश्ता आपका मजबूत बनेगा। आपको अपने करीबियों की बातों को ध्यान से सुनना और समझना चाहिए लेकिन फैसला भावुकता में आकर लेने से बचना चाहिए। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा।

वृष राशि- आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। बिजनस में आपको आज बड़ी सफलता मिलने वाली है। कोई नई उपलब्धि मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन आपके लिए यह जरूरी है कि आप अपनी आय और व्यय के बीच में संतुलन बनाकर रखें। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके संपर्क का दायरा आज बढ़ेगा, कुछ नए लोगों से मिलने का भी आपको मौका मिलेगा। सरकारी क्षेत्र के काम में आप आज सफल रहेंगे। आप किसी काम में जीवनसाथी की मदद से लाभ और सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

मिथुन राशि- आज का दिन बड़ा ही मंगलकारी रहने वाला है। आपके प्रभाव और वैभव में वृद्धि लेकर आया है आज का सवेरा। कोई पैतृक संपत्ति मिलने से आप प्रसन्न होंगे। भाइयों से आपको आज सहयोग और लाभ की प्राप्ति होगी। आपको आय के कुछ नए स्रोत भी मिलने की संभावना है। संतान पक्ष से कोई उत्साहजनक समाचार सुनने को मिलेगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको अपने अधिकारियों से बहुत सोच-समझकर बात करनी होगी, नहीं तो कठिनाई आ सकती हैं।

कर्क राशि-  आप आज किसी धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। आपको आज किसी दूर रहने वाले संबंधी से अच्छी खबर मिलेगी। कामकाज के सिलसिले में आपको आज यात्रा करनी होगी। कुछ नए लोगों के साथ आज आपकी मुलाकात हो सकती है जिससे परिचय का दायरा बढेगा। भाग्य के सहयोग से आप अपने काम में आगे बढ़ेंगे और आपको लाभ के कुछ नए अवसर भी मिलेंगे। यदि आप व्यापार को लेकर किसी समस्या का सामना कर रहे थे, तो वह भी आज हल हो जाएगा।

सिंह राशि- आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको आज अपने काम से काम रखना चाहिए और दूसरों की बातों में आने से बचना चाहिए। कुछ नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है जिससे आप मानसिक रूप से परेशानी महसूस करेंगे। धार्मिक कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। अपने व्यवहार और बातों से आज आपको किसी जरूरी काम में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि- आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप आज लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रख पाने में सफल होंगे। साझेदारी में आपक प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। आपकी विश्वसनीयता और सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा पाएंगे। बिजनस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आय में वृद्धि से आप प्रसन्न रहेंगे। लेकिन आपको अपनी सेहत का पूरा ध्यान भी रखना होगा।

तुला राशि- आपके लिए सलाह है कि आज आप लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। आपको किसी से पैसा उधार लेने से बचना चाहिए अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप पैसों से जुड़े मामलों में लापरवाही बरतेंगे तो बाद में आपको पछताना पड़ेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपकी कुछ अटकी योजनाएं दोबारा शुरू हो सकती हैं। अपनी निर्णय क्षमता का आप आज पूरा लाभ उठाएंगे। बिजनस और कामकाज में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपको लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि- आपका दिन आज उन्नतिदायक रहेगा। आप अपने बड़ों की बातों का पूरा सम्मान करेंगे और किसी महत्वपूर्ण पारिवारिक कार्य को पूरा करने के लिए आगे आएंगे। कुछ आधुनिक विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आपको किसी मित्र या सहकर्मी की मदद से कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आज की शाम आप मित्रों के साथ रोमांचक पल का आनंद लेंगे। कारोबार में मजबूती आने से आप खुश रहेंगे। सितारे यह भी कहते हैं कि आज आप लाभ पाने के लिए कोई जोखिम भरा निर्णय भी ले सकते हैं।

धनु राशि- आज आपको लाभ मिलने का योग है। कोई प्रॉपर्टी संबंधी डील करने जा रहे हैं तो आज आपको कामयाबी मिलेगी। कुछ भौतिक वस्तुओं की भी प्राप्ति होगी जिससे मन आनंदित होग। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखेंगे, यह आपके लिए शुभ रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग एवं सानिध्य भी आपको प्राप्त होगा। अगर आप अपने कारोबार को लेकर कुछ परेशानियों का सामना कर रहे थे तो आज आपको उनसे काफी हद तक राहत मिलेगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आज सफलता मिलेगी।

मकर राशि- आपको आज आलस्य त्याग कर कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। कुछ जरूरी मामलों को लेकर आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ मेलजोल और तालमेल बना रहेगा। आपको पूर्व में किए कार्यों और अनुभवों का लाभ मिलेगा। आपको कुछ सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने का मौका भी मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में रहेगा, आपको पूर्व में किए निवेश का आज लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि- आपका व्यक्तित्व और व्यवहार लोगों को आज प्रभावित करेगा। आज आपके घर किसी मेहमान के आगमन के कारण आपके परिवार के सदस्य व्यस्त और प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और आप अपनी बातों से सबका दिल जीतने में सफल रहेंगे। किसी पैतृक काम में आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद की जरूरत पड़ेगी और आपको उनसे सहयोग भी प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में आप बजट को कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे लेकिन कुछ अनचाहे खर्च होंगे।

मीन राशि- आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल कहा जा सकता है। आपको आज रचनात्मक और कलात्मक क्षमता का लाभ मिलेगा। आपकी बौद्धिक कुशलता और लगनशीलता आपको कार्यक्षेत्र में सफल बनाएगी। आपका रहन सहन का स्तर आज ऊंचा होगा और रुचिकर भोजन का आप आनंद ले सकते हैं। आज आप परंपरा और रीति रिवाजों का पूरा पालन करेंगे और धार्मिक कार्यों में आपकी आस्था बढ़ेगी। आज कुछ नए विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Back to top button