छत्तीसगढ़

शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन: आज विधानसभा में मंत्री देंगे सवालों के जवाब,औद्योगिक इकाइयों में अव्यवस्था का मुद्दा गूंजेगा..

रायपुर। आज विधानसभा में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री दयालदास बघेल,मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल,मंत्री टंकराम वर्मा,मंत्री राजेश अग्रवाल अपने अपने भार साधक विभागों के सवालों के जवाब देंगे। मंत्रियों से शिक्षा,स्वास्थ्य,पर्यटन,सड़क, धान खरीदी,शासकीय भूमि आदि के मुद्दे में प्रश्न पूछे गए हैं।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुख्यमंत्री/ प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना,जलजीवन मिशन के कार्य,सड़क,पुल,पुलिया,भवन निर्माण, दुकानों के आबंटन,स्मार्ट सिटी के कार्यों की जांच और कार्यवाही,अंतर्राष्ट्रीय टेनिस अकादमी की वित्तीय और भौतिक स्थिति,खेलो इंडिया के तहत भुनी आबंटन एवं निर्माण कार्य,अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही से संबंधित प्रश्न पूछे गए है।

दूसरे दिन सदन में हुआ जोरदार हंगामा

वहीं सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार को बेरोजगारी भत्ता के मसले पर जोरदार हंगामा हुआ। सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने इस मसले पर वॉकआउट कर दिया। दरअसल कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने सवाल पूछा कि, बेरोजगारों को भत्ता दे रहे हैं या नहीं। इस पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा- हमारी सरकार युवाओं को रोजगार देने वाला बना रही है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- पिछले सत्र में जानकारी दी गई थी कि, योजना चालू है, जब योजना प्रारंभ है तो युवाओं को भत्ता क्यों नहीं दे रहे हैं?

Leave a Reply

Back to top button