रायपुर: राजधानी के उरला इलाके में युवक ने अपनी सौतेली मां और भाई की तलवार से वार कर हत्या कर दी। वहीं हमले में सौतेली बहन भी गंभीर रूप से घायल है। डबल मर्डर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने आरोपी राजकुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है। मामला उरला थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी राजकुमार साहू अपनी सौतेली मां हेमिन साहू, सौतेला भाई रोहन साहू और बहन के साथ रहता था। किसी बात पर विवाद होने के बाद राजकुमार ने तलवार से मां और भाई पर प्राणघातक हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर बहन ने भाई को रोका तो आरोपी ने उस पर भी तलवार से हमला कर दिया। घटना में मां और बेटे की मौत हो गई। वहीं, बहन की हालत गंभीर है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।



