छत्तीसगढ़

कश्मीर के डल झील जैसा दिखेगा कोरिया का झुमका जलाशय.. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज करेंगे दो दिनी जल महोत्सव की शुरुआत..

कोरिया जिले के झुमका जलाशय में 5 शिकारे सज-धजकर तैयार

कोरिया

कोरिया जिले में दो दिवसीय झुमका जल महोत्सव आज गुरुवार से शुरू हो रहा है। महोत्सव की शुरुआत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोपहर 1 बजे करेंगे। इस दौरान संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद ज्योत्सना महंत भी मौजूद रहेंगे। झुमका का नजारा कश्मीर की डल झील की तरह होगा, क्योंकि जलाशय में पांच शिकारे भी नजर आएंगे।झुमका में पांच शिकारा नावों की शुरुआत भी मुख्यमंत्री के हाथों किया जाएगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री 74 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। कार्यक्रम में जाने-माने कलाकार अपनी प्रस्तुति भी देंगे।झुमका जल महोत्सव के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

झुमका जल महोत्सव में सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। शाम को होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के जाने-माने कलाकार शामिल होंगे। महोत्सव की पहली शाम को मशहूर बॉलीवुड संगीत निर्देशक जोड़ी मीत ब्रदर्स की प्रस्तुति होगी। अगले दिन यानी शुक्रवार की शाम इंडियन आइडल फेम शनमुखा प्रिया, नचिकेत लेले और निहाल टाओरा प्रस्तुति देंगे।झुमका जल महोत्सव के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। महोत्सव में हजारों लोग शामिल होंगे। इसे देखते हुए सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात रहेंगे।

Leave a Reply

Back to top button