छत्तीसगढ़

धमतरी में 58 लाख की ठगी, भरोसेमंद कर्मचारी लाखों लेकर फरार..

धमतरी। जिले के कुरुद थाना क्षेत्र में सेकंड हैंड गाड़ियों के कारोबारी से 58 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि व्यवसायी के भरोसेमंद कर्मचारी ने फाइनेंस वाली गाड़ियों की खरीद-बिक्री के नाम पर लाखों रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए और फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी शिवम रजक लंबे समय से व्यवसायी के साथ काम कर रहा था। उसने अपने व्यवहार से मालिक का विश्वास जीत लिया था। इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने कथित रूप से धोखाधड़ी की योजना बनाई।

शिकायत के मुताबिक, आरोपी आठ अलग-अलग गाड़ियों की खरीद-बिक्री के दौरान मालिक के नाम पर एग्रीमेंट कराता था और फाइनेंस की किस्तें स्वयं जमा करने की बात कहकर रकम अपने निजी बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लेता था। धीरे-धीरे इस तरह करीब 58 लाख रुपये की राशि उसके खाते में पहुंच गई।

जब पूरी रकम ट्रांसफर हो गई तो आरोपी अचानक फरार हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर व्यवसायी ने कुरुद थाना में शिकायत दर्ज कराई।

प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है और उसकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Back to top button