छत्तीसगढ़

CG Police Transfer: 34 इंस्पेक्टरों का तबादला, रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग समेत कई जिलों में फेरबदल..

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। पुलिस मुख्यालय ने 34 निरीक्षकों और एक उप निरीक्षक के तबादले का आदेश जारी किया है। यह आदेश डीजीपी अरुण देव गौतम के निर्देश पर जारी किया गया है।

तबादला सूची में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, कांकेर, सुकमा, रायगढ़, गरियाबंद समेत कई जिलों के पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, कई निरीक्षकों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। सुकमा, कांकेर और राजनांदगांव से बड़ी संख्या में निरीक्षकों को अलग-अलग जिलों में नई जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं रायपुर ग्रामीण के निरीक्षक प्रदीप कुमार बिसेन, कृष्णा कुमार कुशवाहा और लक्ष्मीनारायण नामदेव को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। बिलासपुर से देवेश सिंह राठौर को सरगुजा और विजय कुमार चौधरी को दंतेवाड़ा भेजा गया है।

इसके अलावा रायपुर नगरीय से सुधांशु बघेल को जशपुर, गरियाबंद से शिशिर पाण्डेय को दंतेवाड़ा और रायगढ़ से हर्षवर्धन सिंह एवं उमित कुमार तिवारी को दंतेवाड़ा पदस्थ किया गया है।

वहीं दुर्ग के उप निरीक्षक मनीष बाजपेयी का तबादला रायपुर नगरीय किया गया है।

पुलिस विभाग के इस बड़े फेरबदल के बाद कई जिलों में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की जिम्मेदारियों में बदलाव देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Back to top button