छत्तीसगढ़

स्वस्थ बचपन के लिए बड़ा अभियान, छत्तीसगढ़ में ‘शिशु संरक्षण माह’ का नया चरण शुरू..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और रोगों से बचाव के लिए ‘शिशु संरक्षण माह’ का नया चरण 18 अगस्त से शुरू हो गया है। यह अभियान 24 सितंबर 2026 तक चलेगा। अभियान के तहत 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विशेष स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इस दौरान बच्चों को विटामिन-A की खुराक, 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आयरन-फोलिक एसिड (IFA) सिरप, नियमित टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच जैसी सेवाएं दी जा रही हैं। साथ ही बच्चों का वजन और पोषण स्तर जांचकर कुपोषित बच्चों की पहचान की जाएगी। गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को जरूरत के अनुसार पोषण पुनर्वास केंद्र भेजा जाएगा।

अभियान के तहत स्वास्थ्य एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से अभिभावकों को संतुलित आहार, स्तनपान, स्वच्छता और बच्चों की देखभाल को लेकर भी जागरूक किया जाएगा।

सरकार का उद्देश्य बच्चों में कुपोषण और एनीमिया की रोकथाम के साथ-साथ समय पर स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान और उपचार सुनिश्चित करना है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अभियान के तहत स्वास्थ्य एवं पोषण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Back to top button