सक्ति। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के ग्राम पलाड़ी खुर्द स्थित एकलव्य आदर्श बालक छात्रावास में गुरुवार सुबह एक 9वीं कक्षा के छात्र का शव बाथरूम में फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान उमेश कंवर, निवासी ग्राम बासिन के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, सुबह अन्य छात्र बाथरूम पहुंचे तो उमेश को फंदे पर लटका देखा। छात्रावास प्रबंधन उसे तत्काल सक्ती जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि छात्रावास की व्यवस्थाओं को लेकर पहले भी शिकायत की गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।



