छत्तीसगढ़

CG News: तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत..

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित चम्पानगर गांव में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में नहाने गए दो बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे गांव के तालाब में नहाने गए थे। नहाते समय वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। घंटों की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रही बारिश के कारण तालाब में पानी का स्तर बढ़ने को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है।

Leave a Reply

Back to top button