छत्तीसगढ़

खबर का असर: नवजात की मौत मामले में लैब टेक्निशियन के खिलाफ FIR..

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव स्थित शासकीय मातृ-शिशु अस्पताल में नवजात की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। लैब रिपोर्ट समय पर उपलब्ध नहीं कराने में लापरवाही के आरोप में सीएमएचओ की ओर से लैब टेक्नीशियन के खिलाफ बसंतपुर थाने में FIR दर्ज कराई गई है।

जानकारी के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को कविता मंडावी को प्रसव पीड़ा के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसूता के ब्लड सैंपल की जांच के लिए अटल आरोग्य लैब भेजे गए थे। आरोप है कि जांच रिपोर्ट अगले दिन दोपहर 12:49 बजे जारी हुई, जिसके चलते समय पर सिजेरियन ऑपरेशन नहीं हो सका और गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई।

सीएमएचओ के आवेदन के अनुसार, लैब में कार्यरत टेक्नीशियन खोमेन्द्र कुमार पर रिपोर्ट समय पर चिकित्सकों को उपलब्ध नहीं कराने का आरोप है। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इससे पहले नवजात की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ पर लापरवाही के आरोप लगाए थे। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

Leave a Reply

Back to top button