छत्तीसगढ़

CG Road Accident: मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 2 की मौत, 6 गंभीर..

बिलासपुर। जिले के हिर्री थाना क्षेत्र के मुड़पार में मंगलवार सुबह धान रोपाई के लिए जा रहे श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, श्रमिक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर खेत में धान रोपाई के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कच्ची सड़क पर ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली खेत में पलट गई। हादसे में कई श्रमिक ट्रॉली के नीचे दब गए।

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ना हादसे की वजह माना जा रहा है।

Leave a Reply

Back to top button