छत्तीसगढ़

मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म, आयुर्वेदिक चिकित्सक गिरफ्तार..

कवर्धा। कबीरधाम जिले के लोहारा थाना क्षेत्र में उपचार के बहाने मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से कथित दुष्कर्म के आरोप में एक आयुर्वेदिक चिकित्सक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई को पीड़िता के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बिडोरा निवासी आयुर्वेदिक चिकित्सक बालक दास चंदेल (35) ने उपचार के दौरान युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया। जांच के दौरान साक्ष्य जुटाने के बाद 15 जुलाई को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Back to top button