कांकेर। जिले में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक परिचित युवक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना की जांच कांकेर कोतवाली पुलिस कर रही है।
जानकारी के अनुसार, नाबालिग एक परिचित युवक के साथ घूमने निकली थी। आरोप है कि युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की।
तलाश के दौरान नाबालिग को कोरर इलाके में बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध युवकों से पूछताछ की और जांच के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



