छत्तीसगढ़

CG आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 165 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने 165 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इसमें जिला आबकारी अधिकारियों से लेकर कांस्टेबल, क्लर्क, ड्राइवर और चपरासी तक शामिल हैं।

तबादला सूची के अनुसार, 12 जिला आबकारी अधिकारियों, 31 सहायक जिला आबकारी अधिकारियों और 57 आबकारी उप निरीक्षकों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। इसके अलावा 39 हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल, 12 क्लर्क और 14 ड्राइवर एवं चपरासियों का भी तबादला किया गया है।

इस प्रशासनिक बदलाव के बाद संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को आदेशानुसार नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालना होगा।

Leave a Reply

Back to top button