छत्तीसगढ़

रावतपुरा फेस-2 में निगम का बुलडोजर एक्शन, 40 मकानों पर कार्रवाई..

रायपुर। राजधानी रायपुर के रावतपुरा फेस-2 कॉलोनी में नगर निगम की टीम ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई शुरू की। निगम का अमला करीब एक दर्जन बुलडोजरों के साथ मौके पर पहुंचा और बिना नक्शा पास कराए बनाए गए मकानों पर कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, रावतपुरा फेस-2 में करीब 40 मकानों के मालिकों को नगर निगम की ओर से नोटिस जारी किया गया था। आरोप है कि इन मकानों का निर्माण स्वीकृत नक्शे के बिना कराया गया। नोटिस की कार्रवाई के बाद अब निगम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू की है।

पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। एक साथ कई बुलडोजर पहुंचने से इलाके में हलचल बढ़ गई है।

नगर निगम की टीम द्वारा मकानों के निर्माण और स्वीकृति से जुड़े दस्तावेजों की जांच के बाद कार्रवाई की जा रही है। मौके पर प्रशासनिक अमला पूरी कार्रवाई की निगरानी कर रहा है।

Leave a Reply

Back to top button