रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरव की खबर है। प्रदेश के 15 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान स्पेशल ऑपरेशन, इन्वेस्टिगेशन और फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं जवानों को दिया गया है।
सम्मानित होने वालों में IPS अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुरिया के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबड़िया, अजय कुमार और सुशील कुमार नायक सहित अन्य अधिकारी एवं जवान शामिल हैं।



