छत्तीसगढ़

CG Breaking: छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति से दुखद खबर सामने आई है। दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों और अहिवारा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

हैदराबाद के अस्पताल में चल रहा था इलाज

मिली जानकारी के अनुसार, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का स्वास्थ्य खराब होने के कारण हैदराबाद के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।

भाजपा नेताओं और क्षेत्रवासियों ने जताया शोक

उनके निधन की खबर सामने आने के बाद भाजपा नेताओं और क्षेत्रवासियों ने शोक व्यक्त किया है। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में उनके निधन से समर्थकों और परिचितों में दुख का माहौल है।

फिलहाल उनके अंतिम संस्कार और पार्थिव शरीर को छत्तीसगढ़ लाए जाने के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Back to top button