छत्तीसगढ़

रायपुर कलेक्ट्रेट में सनसनी! चौकीदार की मौत, 20 लाख के कर्ज की चर्चा के बीच जांच तेज..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार सुबह 50 वर्षीय चौकीदार दिनेश यादव का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

सुबह 9 बजे मिली घटना की सूचना

जानकारी के मुताबिक, दिनेश यादव शनिवार सुबह करीब 6:50 बजे तक कलेक्ट्रेट परिसर में दिखाई दिए थे। इसके बाद सुबह करीब 9 बजे उनका शव मिलने की सूचना सामने आई। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

20 लाख रुपये से अधिक कर्ज की चर्चा

घटना के बाद मृतक की आर्थिक स्थिति को लेकर भी चर्चा हो रही है। शुरुआती जानकारी में दिनेश यादव पर 20 लाख रुपये से अधिक का कर्ज होने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने कर्ज और मौत के बीच किसी संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस मृतक के परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। साथ ही, घटना से जुड़ी परिस्थितियों और अन्य संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है। पुलिस के अनुसार, जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

2

Back to top button