छत्तीसगढ़

SECL को नुकसान का खतरा, कोयले के ढेर में लगातार धधक रही आग..

कोरबा। SECL की कुसमुंडा खदान के 29 नंबर कोयला स्टॉक में लगी आग दूसरे दिन भी पूरी तरह नहीं बुझ सकी। आग पर काबू पाने के लिए लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है, जबकि प्रभावित क्षेत्र में डोजर चलाकर कोयले को अलग किया जा रहा है। डोजर के आग की चपेट में आने की आशंका के बीच राहत कार्य जारी है। भीषण गर्मी को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। घटना के बाद सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Reply

Back to top button