छत्तीसगढ़

CG Transfer News: बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में राजस्व विभाग के अंतर्गत बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों सहित कुल 18 अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल के तहत बिलासपुर, मस्तूरी, बिल्हा, रतनपुर, बोदरी, सीपत, तखतपुर, कोटा, बेलगहना और सकरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कई तहसीलों में बदले अधिकारी

जारी आदेश के अनुसार, प्रकाश चंद्र साहू को तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार मस्तूरी बनाया गया है। अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर आकाश गुप्ता को तहसीलदार बिलासपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रकृति ध्रुव को अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर से अतिरिक्त तहसीलदार सीपत पदस्थ किया गया है।

राजेन्द्र भारत को बिल्हा से रतनपुर और लखेश्वर प्रसाद किरण को मस्तूरी से बोदरी तहसीलदार बनाया गया है। वहीं, नायब तहसीलदार शुभांगी गुप्ता को मस्तूरी से पचपेड़ी भेजा गया है।

तखतपुर, बिल्हा और बेलगहना में भी फेरबदल

अनिरुद्ध तिवारी को नायब तहसीलदार तखतपुर से बिलासपुर और अप्रतिमा पाण्डेय को कोटा से बिलासपुर पदस्थ किया गया है। पंकज सिंह को बेलगहना से तखतपुर तथा राहुल साहू को बेलगहना से तखतपुर पदस्थ किया गया है।

तहसीलदार राहुल शर्मा को सकरी से बिल्हा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, पदोन्नति के बाद विभोर यादव को तहसीलदार बेलगहना बनाया गया है।

सकरी और सीपत में नई पदस्थापना

आदेश के तहत नायब तहसीलदार टोपलाल सिदार को सकरी से बेलगहना भेजा गया है। तहसीलदार सोनू अग्रवाल और नायब तहसीलदार अंकित राजपूत को रतनपुर से सकरी पदस्थ किया गया है। तहसीलदार संदीप साय को बोदरी से सीपत की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

स्थानांतरण के बाद उपस्थित अधिकारियों को भी मिली जिम्मेदारी

स्थानांतरण के बाद उपस्थित श्वेता यादव को अतिरिक्त तहसीलदार सकर्रा पदस्थ किया गया है। वहीं, जयश्री राजन पथे को तहसीलदार नजूल एवं प्रोटोकॉल शाखा की जिम्मेदारी दी गई है।

इस प्रशासनिक फेरबदल के माध्यम से जिले की विभिन्न तहसीलों और राजस्व शाखाओं में अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं।

Leave a Reply

Back to top button