छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 136 कर्मियों के तबादले..

रायपुर। राजधानी रायपुर कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने 136 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है।

जारी सूची के अनुसार, 2 सब-इंस्पेक्टर (SI), 16 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) और 118 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल को अलग-अलग थानों और इकाइयों में नई पदस्थापना दी गई है।

इस बड़े स्तर के तबादले से पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने के साथ-साथ कार्यप्रणाली में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। आदेश के साथ पूरी नामों की सूची भी जारी की गई है।

Leave a Reply

Back to top button