छत्तीसगढ़

नक्सल विरोधी अभियान को मिली मजबूती, 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 1.84 करोड़ का इनाम घोषित..

कोंटा। सुकमा जिले के पड़ोसी जिला मलकानगिरी उड़ीसा DGP के समक्ष मंगलवार को नक्सल संगठन के तीन स्पेशल जोनल कमेटी सदस्यों के साथ 22 नक्सलियों सरेंडर कर दिया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में अधिकतर नक्सली केरलापाल एरिया कमेटी के बताए जा रहे है। वहीं दोरनापाल LOS के कमांडर भी शामिल है।

ये सभी नक्सली दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी अंतर्गत केरलापाल एरिया कमेटी, जगरगुंडा एरिया कमेटी, प्लाटून 26 और प्लाटून 31 में सक्रिय थे। इनमें 1 DVCM, 6 ACM और 15 PM मेंबर हैं। वहीं उन्होंने 1 AK-47 ,1 SLR , 2 इंसास, 303 राइफल 3 और 2 सिंगल शॉट हथियार भी डाले हैं। ज्यादातर नक्सली सुकमा और बीजापुर जिले के भी रहने वाले हैं। कुछ नक्सली दंतेवाड़ा के भी हैं। इनमें 10 महिला नक्सली भी शामिल हैं। इन नक्सलियों पर 1 करोड़ 84 लाख 25 हजार रूपए का ईनाम घोषित था।

 

 

Leave a Reply

Back to top button