छत्तीसगढ़

CG- तलाईपल्ली माइनिंग प्रोजेक्ट में CISF यूनिट की हुई तैनाती..

रायगढ़। एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की औपचारिक तैनाती का समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि महानिरीक्षक, सीआईएसएफ मध्य सेक्टर नीलिमा रानी सिंह थीं। कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख अखिलेश सिंह, उप महानिरीक्षक दया शंकर, पियाली शर्मा सहित सीआईएसएफ और एनटीपीसी अधिकारी उपस्थित रहे।समारोह की शुरुआत गार्ड ऑफ ऑनर से हुई। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज और सीआईएसएफ ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। सीआईएसएफ कर्मियों ने आकर्षक मॉक ड्रिल प्रस्तुत की।

गृह मंत्रालय ने परियोजना की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 256 जवानों की तैनाती स्वीकृत की है। परियोजना प्रमुख अखिलेश सिंह ने इसे परियोजना की प्रगति में मील का पत्थर बताया।मुख्य अतिथि नीलिमा रानी सिंह ने सुरक्षा के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया। परियोजना प्रमुख ने ‘मॉडल चाबी’ महानिरीक्षक को सौंपकर तलईपल्ली खदान में सुरक्षा के नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीकात्मक उद्घाटन किया।

सीआईएसएफ की तैनाती के साथ तलईपल्ली कोल माइनिंग परियोजना पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। प्रशिक्षित और सतर्क जवान चौबीसों घंटे निगरानी करेंगे, जिससे बाहरी हस्तक्षेप, अवैध गतिविधियों और अनियंत्रित आवागमन पर रोक लगेगी। उनकी उपस्थिति से खदान क्षेत्र में सुरक्षा मजबूत होगी और संचालन अधिक सुव्यवस्थित वातावरण में होगा। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद प्रस्ताव और सीआईएसएफ यूनिट के निरीक्षण के साथ हुआ।

Leave a Reply

Back to top button