छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग: डॉक्टर की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित..कार के परखच्चे उड़ गये, दुर्घटना में नेत्र अधिकारी की मौत..

रायपुर/ सरकारी अस्पताल के डॉक्टर की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दलदल से भरे तालाब में जा घुसी, कार के परखच्चे उड़ गये। कार में सवार फिंगेश्वर के जामगांव में पदस्थ सहायक नेत्र अधिकारी डाॅ.नितेश सिन्हा की दर्दनाक मौत हो गयी।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना राजिम के किरई गांव में घटित हुई। इस हादसे में मृत डाॅ.नितेश सिन्हा मूलतः अभनपुर के केन्द्री गांव के रहने वाले थे। उनकी पोस्टिंग फिंगेश्वर के जामगांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र में सहायक नेत्र अधिकारी के रूप में थी।

Leave a Reply

Back to top button