रायपुर /राजधानी रायपुर के फार्म हाउस में महिला से गैंगरेप की घटना हो गई । आरोपी महिला को उसके बॉयफ्रेंड के बर्थडे पार्टी में मिलवाकर पैचअप करवाने के बहाने लेकर गए। फिर उन्होंने कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर महिला को पिला दिया जिससे वह बेसुध हो गई। फिर आरोपियों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। यह पूरा मामला धरसींवा थाना क्षेत्र के कुंरा स्थित फार्म हाउस का हैं।
घटना 27 अक्टूबर की है। महिला मूल रूप से महासमुंद जिले की रहने वाली है, वह वर्तमान में रायपुर में निवास कर रही है। महिला का अपने बॉयफ्रेंड के साथ विवाद के बाद ब्रेकअप हो गया था। दोनों आरोपी आशीष जोशी और रुपेंद्र साहू महिला के बॉयफ्रेंड के दोस्त हैं। उन्होंने महिला को बॉयफ्रेंड से मिलवाने का झांसा दिया। उसे धरसींवा के एक निजी फार्म हाउस पर शाम के वक्त लेकर गए। वहां मौजूद केयरटेकर से फार्महाउस ले लिया।पुलिस से मिली जानकारी से मुताबिक, महिला शादीशुदा है उसके दो बच्चे हैं। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ रायपुर में रहती है। वहीं आरोपी आशीष जोशी श्याम नगर तेलीबांधा का रहने वाला है। वह मेडिकल दुकान में काम करता है। कहीं दूसरा आरोपी रूपेंद्र साहू कपसदा गांव धरसींवा थाना क्षेत्र का रहने वाला हैं। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी आशीष जोशी को गिरफ्तार कर लिया है। वही दूसरा आरोपी रूपेंद्र साहू फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही हैं।



