छत्तीसगढ़

कोरबा में थाना प्रभारियों के तबादले, दो SI को मिली अहम थानों की जिम्मेदारी..

कोरबा। जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कई थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों के पदस्थापना स्थल में बदलाव किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर सभी प्रभावित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक विरासत कुजूर को CSEB पुलिस सहायता केंद्र का प्रभारी बनाया गया है। वहीं कोतवाली थाना प्रभारी प्रमोद डड़सेना को पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजा गया है।

सबसे अहम बदलाव कटघोरा और कोतवाली थाने में किया गया है। कटघोरा थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू को हटाकर SI राजेश तिवारी को थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रेमचंद साहू को कोतवाली थाने का प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा दो आरक्षकों के पदस्थापना स्थल में भी बदलाव किया गया है। करतला थाने में पदस्थ आरक्षक जितेंद्र सोनी को श्यांग थाना भेजा गया है, जबकि नरोत्तम कुमार रात्रे को श्यांग से करतला भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को आदेश के अनुसार तत्काल नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Back to top button