छत्तीसगढ़

सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, माओवादियों की साजिश हुई नाकाम..सर्चिंग के दौरान जंगल से बरामद किया हथियार और विस्फोटक..

बीजापुर। थाना पामेड़ क्षेत्र के अंतर्गत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। एक सघन तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को माओवादियों द्वारा छिपाए गए भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुए। इतनी बड़ी मात्रा में हथियारों की बरामदगी माओवादियों के खिलाफ बड़ा झटका मानी जा रही है।

कोबरा 208 बटालियन द्वारा बरामद की गई सामग्री में बीजीएल लांचर, मजल लोडिंग बंदूक, बीजीएल सेल, बैरल पाइप, बैटरी, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, डायरेक्शनल माइंस, पिठ्ठू बैग, बीजीएल पोच, माओवादी वर्दी, केरिपु पैटर्न की कॉम्बैट ड्रेस, बेल्ट, बेडशीट, माओवादी साहित्य, पटाखे और राशन सामग्री शामिल हैं। यह सामग्री संभावित रूप से किसी बड़े हमले की योजना का हिस्सा मानी जा रही है।

कोबरा 208 बटालियन की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई ने माओवादियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। इस बरामदगी से क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों को कमजोर करने में बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई न केवल उनकी सतर्कता और समर्पण को दर्शाती है, बल्कि छत्तीसगढ़ के इस संवेदनशील क्षेत्र में शांति और सुरक्षा स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

Leave a Reply

Back to top button