रायपुर
सड़क दुर्घटना में एसबीआई के ब्रांच मैनेजर व कैशियर की मौत हो गयी। वहीँ दो कर्मचारी घायल हो गए, जिनकी स्थिति गम्भीर है। घायलों को दुलदुला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।दुर्घटना रविवार रात करीब 9 बजे दुलदुला थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, एसबीआई के चार कर्मचारी व अधिकारी कल रविवार की छुट्टी होने के चलते जशपुर से कुनकुरी पिकनिक मनाने के लिए घूमने कार से आये थे। कुनकुरी के सप्ताहिक बाजार में घूमने के बाद वे जशपुर वापस लौट रहे थे। रात करीबन 9 बजे दुलदुला थाना क्षेत्र के चराईडाड में इनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गईं। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर अनुरंजन मिंज व कैशियर सुमित की मौत हो गयी। वही राजेन्द्र एक्का व अमल कुमार खेस घायल हो गए। अनुरंजन मिंज पहले कुनकुरी एसबीआई के ही ब्रांच मैनेजर थे वर्तमान में वो दुलदुला शाखा के ब्रांच मैनेजर है। व अन्य तीनों जशपुर एसबीआई शाखा में पदस्थ थे।