छत्तीसगढ़

CG- धार्मिक कार्यक्रम का प्रसाद बना जानलेवा..100 से अधिक लोगों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती..

सक्ती। धार्मिक आयोजन में प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी लोगों को प्रसाद खाते ही फूड पॉइजनिंग की शिकायत होने लगी थी।

जानकारी के अनुसार, डभरा तहसील क्षेत्र के डोमनपुर गांव में राम सप्ताह का आयोजन हो रहा था। वहीं प्रसाद में रसगुल्ला और पोहा का वितरण किया गया। प्रसाद खाते ही लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी। इनमें से करीब 70 लोगों को डभरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, करीब 25 लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सपोस और कुछ लोगों को रायगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी भर्ती मरीजों की इलाज चल रही है।

Leave a Reply

Back to top button