छत्तीसगढ़

CG- निर्माणाधीन नाले की दीवार गिरी, दो मजदूरों की मौत..

कोंडागांव। निर्माणाधीन नाले की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। यह मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खालेमुरवेंड में इन दिनों नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। वहीं दोनों मजदूर बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन नाले के अंदर बैठे हुए थे, तभी अचानक बारिश के कारण निर्माणाधीन नाले की दीवार ढह गई और वे उसमें दब गए। जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Back to top button