छत्तीसगढ़

राजपरिवार में शोक: लंबे समय से बीमार चल रहीं इंदिरा सिंह का निधन..

अंबिकापुर। राज परिवार की सदस्‍य इंदिरा सिंह (बेबी राज) का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। आज दोपहर करीब 2 बजे कोठी घर के सामने स्थित रानी तालाब में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। बेबी राज के आकस्मिक निधन से राज परिवार सहित शहर में शोक का माहौल है।

प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की अर्द्धांगिनी इंदिरा सिंह पिछले 6 महिनों से कैंसर से पीड़ित थी। इनका इलाज दिल्ली एवं मुम्बई के प्रमुख अस्पतालों में चल रहा था, जिन्हें 13 जून 2024 को मुम्बई से अम्बिकापुर एयर एम्बुलेंस के माध्यम से लाया गया था। आज सुबह 8 बजे अम्बिकापुर में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 2 बजे स्थानीय रानी तालाब, अम्बिकापुर में किया जायेगा।

 

Leave a Reply

Back to top button