छत्तीसगढ़

CG- IAS अधिकारियों के लिए पुनरीक्षित दरों पर महंगाई भत्ता भुगतान का आदेश जारी..

रायपुर। राज्य सरकार ने अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के लिए पुनरीक्षित दरों पर महँगाई भत्ता भुगतान का आदेश जारी कर दिया है। 1 जनवरी 2024 से 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय से जारी आदेश में देय महँगाई भत्ते का भुगतान नक़द किया जाएगा। इस भुगतान में विशेष वेतन और व्यक्तिगत वेतन शामिल नहीं होगा। इसके अलावा अधिक भुगतान करने पर ज़िम्मेदार अधिकारियों से वसूली की जाएगी। इस संबंध में शासन के समस्त विभाग, समस्त विभागाध्यक्ष, संभागीय आयुक्त और सभी कलेक्टरों को पत्र जारी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Back to top button