छत्तीसगढ़

CG- नगर निगम के बाहर कांग्रेस पार्षद ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन.. MIC मीटिंग के बाद हाईवोल्टेज ड्रामा, जानिए वजह..

रायपुर। आचार संहिता के बाद आज MIC की बैठक रखी गई है । रायपुर नगर निगम में मेयर इन काउंसिल की बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बीच में कांग्रेस पार्षद अनवर हुसैन अपने ही MIC के खिलाफ अर्धनग्न प्रदर्शन करने बैठ गए।

अनवर ने कहा कि शहर में जल समस्या और सफाई की समस्या को लेकर अधिकारियों को लगातार अवगत कराने के बाद भी कार्य नहीं हो रहा है। रायपुर MIC शहर के विकास से जुड़े मुद्दे पर ध्यान नहीं देती। नगरी निकाय चुनाव को 4 महीने ही बचे हुए हैं। MIC को सोचना चाहिए कि आने वाले दिनों में बरसात जल भराव की समस्या से कैसे निप​​​​​​​टा जाए. लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

पार्षद अनवर हुसैन ने कहा कि महापौर और उनकी MIC के पास समय शहर की समस्याओं को सुनने का समय नही है। वही अधिकारियों को कुछ भी काम बताया जाता है वे काम करना छोड़ टालमटोल करते हैं। रायपुर नगर निगम की बहुत बुरा हालत हो गई है। आज शहर की जनता के साथ ही शहर के जनप्रतिनिधि भी परेशान है।

Leave a Reply

Back to top button