छत्तीसगढ़

CG- महानदी में मिली 2 युवकों की लाश..ट्रक में मवेशी ले जाने पर लड़कों ने किया पीछा..जान बचाने नदी में लगाई छलांग..

रायपुर। आरंग में दो युवकों की मॉब लिंचिंग से दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि करीब दर्जनभर लड़कों ने ट्रक में मवेशी भरकर ले जाने के दौरान इनका पीछा किया। ट्रक को महानदी पुल में रूकवाया और इनकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस को इनमें से दो युवकों की लाश महानदी में पड़ी हुई मिली। ये पूरा मामला आरंग थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरंग में भेंसो को ट्रक में भरकर ओडिशा बाजार बेचने ले जा रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने ट्रक को रोका और ड्राइवर सहित दो अन्य की पिटाई कर दी। ड्राइवर और उसके साथी ने बचने के लिए महानदी में छलांग लगाई। एक की मौके पर मौत हो गई, दूसरे की इलाज के दौरान मौत हुई। तीसरे का निजी अस्पताल में इलाज जारी जारी है। मृतकों के नाम का नाम चांद मिया और गुड्डू खान। घायल सद्दाम खान का इलाज जारी है। सभी आरोपी फरार हैं। घटना रात लगभग 3 बजे की है।

Leave a Reply

Back to top button