छत्तीसगढ़

CG- जांजगीर-चांपा में एक दर्दनाक घटना, तेज रफ़्तार वाहन ने बाइक सवार चार लोगों को मारी टक्कर, हादसे में पिता-पुत्र और मासूम बच्ची की मौत..

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक दर्दनाक घटना हो गई। तेज रफ़्तार वाहन ने बाइक सवार चार लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता-पुत्र और मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साएं लोगों ने चक्काजाम कर दिया। वहीं एक्सीड़ेंट के बाद से आरोपी फरार है, जिसे पुलिस लगातार तलाश रही है। घटना मुलमुला क्षेत्र के अरसमेटा मोड़ की है।

कोनारगढ़ गांव निवासी रामकुमार कश्यप 47 वर्ष अपनी 3 वर्षीय नातिन का जन्मदिन मनाने के लिए परसदा जा रहा था। रामकुमार अपनी बाइक पर पत्नी शतरूपा बाई 40 वर्ष, पुत्र चंद्र प्रकाश कश्यप 19 वर्ष और नातिन को बैठाया हुआ था। आज दोपहर 12 से 1 बजे के बीच अरसमेंटा मोड़ पर तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार सभी सड़क पर गिर पड़े। राहगिरों ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा। यहां पर रामकुमार कश्यप, पुत्र चंद्र प्रकाश और नातिन की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल शतरूपा बाई का उपचार अस्पताल में जारी है।

एक परिवार के तीन लोगों की मौत की घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है। फिलहाल आरोपी घटना के बाद से वाहन के साथ फरार है।

Leave a Reply

Back to top button