सरगुजा। राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र समेत 6 की मौत, सरगुजा में सड़क हादसे सरगुजा। सरगुजा संभाग में सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई। पहली घटना बलरामपुर जिले के ग्राम पीपरपान की है, जहां रविवार शाम बाइक सवार मजदूरों की तेज रफ्तार बाइक चलती ट्रैक्टर में जा घुसी। हादसे में चारों की मौत हो गई। मामला सनावल थाना क्षेत्र का है। ट्रैक्टर ड्राइवर ने हादसे के बाद गाड़ी नहीं रोकी बल्कि घायलों को 100 मीटर तक घसीटकर ले गया, वहीं उन्हें तड़पता छोड़ भाग निकला। मृतकों में सभी चचेरे भाई है, एक ही परिवार के हैं। वे मजदूरी करते थे और राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र है। दूसरी घटना नेशनल हाईवे-130 (अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग) पर हुई। जजगा के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 2 ग्रामीणों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक उछलकर सड़क पर गिर गए और कई मीटर तक घिसटते चले गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। दोनों ग्रामीण मेहमानी में जजगा आए थे और रात करीब 10 बजे वापस लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ।
Read Next
October 12, 2026
कवर्धा के धरमपुरा और बिरकोना में 78.51 लाख रुपये से बनेंगी सीसी सड़कें और नालियां, विजय शर्मा ने किया भूमिपूजन..
October 12, 2026
छत्तीसगढ़ GST विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 ज्वाइंट कमिश्नरों के तबादले; सोनल के. मिश्रा बनीं BIU की हेड..
October 12, 2026
छत्तीसगढ़ के गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा, 31 हजार से अधिक किसानों को मिलेगा 51.09 करोड़ रुपये का बोनस..
October 12, 2026
छत्तीसगढ़ में नशे के अवैध कारोबार पर कसेगा शिकंजा, नशा मुक्ति के लिए बनेगी व्यापक कार्ययोजना..
October 12, 2026
सेवा संकल्प अभियान: मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से वनदेवी की राह हुई आसान, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम..
October 12, 2026
समान नागरिक संहिता पर महिलाओं ने रखे सुझाव, लिव-इन रिलेशनशिप का पंजीयन अनिवार्य करने की मांग..
October 12, 2026
अबूझमाड़ में सौर ऊर्जा से बदली पेयजल की तस्वीर, 371 गांवों तक स्वच्छ पानी पहुंचाने की पहल..
October 12, 2026
नारायणपुर: दो गायों से शुरू किया डेयरी व्यवसाय, अब हर महीने 25 हजार रुपये कमा रहे रैनू राम..
October 12, 2026
धमतरी: ‘निदान-03’ शिविर से 9 साल की लावण्या को मिला सहारा, कैलिपर पहनकर बढ़ाए अपने कदम..
October 12, 2026
जमीन की रजिस्ट्री में चंचल कुमारी पाल को मिली 50 प्रतिशत शुल्क की छूट, नामांतरण की परेशानी से भी राहत..
Check Also
Close



