छत्तीसगढ़

CG NEWS: कुएं में गिरकर तीन बच्चों की मौत..पेड़ पर चढ़कर अमरूद तोड़ रहे थे बच्चे..अचानक टूट गई डाल..

रायपुर:  एक ही परिवार के 3 बच्चों की कुएं में डूब कर मौत हो गई। बच्चे घर में स्थित अमरूद के पेड़ में चढ़कर अमरूद तोड़ रहे थे। इसी दौरान डाल टूटने से कुएं में गिर पड़े और तीनों की मौत हो गई। घटना आरंग के चरौदा गांव की है।

आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम चरौदा में सोमनाथ साहू व जितेंद्र साहू का परिवार रहता है। दोनों भाई है। सोमनाथ साहू के दो बच्चे 8 वर्षीय केसर साहू, 5 वर्षीय उल्लास साहू थे। जबकि उसके भाई जितेंद्र का चार वर्षीय बेटा पेयस साहू था। घर के आंगन में एक कुआं हैं और वही एक अमरूद का पेड़ स्थित है। कल तीनों बच्चे आंगन में खेल रहे थे। फिर अचानक तीनों अमरूद तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ गए। तभी अचानक डाल टूटने से तीनों कुएं में गिर गए। घटना के दौरान घर के बाकी सदस्य अंदर थे। काफी देर तक बच्चों की आवाज नहीं आने पर बाहर निकल कर देखा तो बच्चे दिखाई नहीं दिए। कुएं में झांक कर देखने पर पानी में उनकी लाश तैरती मिली।

हादसे की सूचना मिलते ही आरंग थाना पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से तीनों बच्चों के शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Back to top button