
रायपुर
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के IPS उदय किरण को कोरबा जिले के एसपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 2015 बैच के आईपीएस उदय किरण गौरेला पेंड्रा मरवाही के पुलिस कप्तान है वह कोरबा एसपी संतोष कुमार सिंह की गैरमौजूदगी में कोरबा जिले की भी पुलिस की कमान संभालेंगे। संतोष कुमार सिंह 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी है. जो एक पुरस्कार लेने के सिलसिले में विदेश में है.
बता दें आपको कि संतोष सिंह 20 अक्टूबर तक अवकाश में रहेंगे। उनकी गैरमौजूदगी में आईपीएस उदय किरण कोरबा का कामकाज संभालेंगे। पहले कोरबा के SP की अतिरिक्त जिम्मेदारी गोवर्धन राम ठाकुर को दी गई थी। पारिवारिक व्यस्तता की वजह से वह कोरबा जिले के SP की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल पाने में सक्षम नहीं हो पाए। लिहाजा राज्य सरकार ने आईपीएस उदय किरण को कोरबा का एडिशनल चार्ज दिया है।



