
बिलासपुर
सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 13 वर्षीय बालिका स्कूल की छात्रा है। कुछ दिन पहले उसकी पहचान लोरमी निवासी अनिस्र्द्ध राजपूत(26) से हुई। युवक कलेक्टोरेट में कंप्यूटर आपरेट का काम करता है। जान पहचान का फायदा उठाकर युवक ने नाबालिग को अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी किसी को नहीं देने धमकी दी। युवक ने नाबालिग के इंस्टाग्राम एकाउंट में भी कई अश्लील मैसेज भेजे। इसकी जानकारी स्वजन को हो गई। स्वजन ने पूछताछ की तो नाबालिग ने सच्चाई बताई। इसके बाद स्वजन के साथ थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। इस पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसकी जानकारी होने पर आरोपित युवक अपने ठिकाने से फरार हो गया है।पुलिस उसकी तलाश कर रही है|



