
कोरबा
कोरबा इलाके मे नदी किनारे पति पत्नी का शव फंदे लटकता हुआ मिलने पर सनसनी फैल गई है। मृतक दोनों कोरबा चौकी के अंतर्गत मिसिया गांव के रहने वाले थे।
जानकारी के मुताबिक, घटना कोरबा चौकी क्षेत्र की है। मृतक का नाम शंतराम धनवार 20 वर्ष और उसकी पत्नी का नाम करिश्मा धनवार था। बताया जा रहा है कि करिश्मा ने दो साल पहले अपने पति को छोड़कर अपने देवर से शादी रचाई थी। दोनों इसके बाद खाने कमाने के लिए बिलासपुर आ गए थे।गांव के लोगों का कहना है कि करिश्मा ने संतान सुख नहीं मिलने के चलते पति को छोड़ दिया था और अपने देवर से शादी कर ली थी। मगर देवर से शादी के बाद भी उसे कोई बच्चा नहीं हुआ। इस वजह से वह परेशान थी। आशंका है कि उसने इसी के चलते ये कदम उठाया होगा। फिलहाल शव को बरामद कर पीएम के लिए भेजा गया है।



