छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इस बैंक में ताला काट कर चोरी का प्रयास..सफाईकर्मी की सतर्कता से पकड़ा गया चोर…

दुर्ग

दुर्ग जिले में आज सुबह बड़ी वारदात टल गई। यूको बैंक में चोर ने सेंधमारी का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने चोर को रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। थोड़ी देर में पुलिस खुलासा करेगी।

पूरा मामला रिहाइशी इलाका वैशालीनगर का है। यहां स्थित यूको बैंक में ताला काटकर चोर सेंधमारी करने का प्रयास कर रहा था। वह अंदर घुस चुका था। तभी महिला सफाई कर्मी नजर पड़ गई और चोर पकड़ा गया।

दरअसल, ये घटना अल सुबह तकरीबन 5 से 6 बजे के आसपास की है। चोर ने यूको बैंक का ताला काटा और अंदर घुस गया। ठीक सुबह 6 बजे के आसपास बैंक में झाड़ू-पोछा करने वाली महिला कर्मी आई। महिला ने सबसे पहले एटीएम वाले एरिया में सफाई की। उसकी नजर सीधे बैंक के टूटे ताले पर गई।पहले तो वह घबरा गई।

सूचना मिलते ही आसपास के लोग इकट्‌ठा हो गए। लोगों की भीड़ बाहर थी. पुलिस आई और अंदर घुसे चोर को पकड़कर ले गई।

 

Back to top button