छत्तीसगढ़

बोर्ड परीक्षा लीक केस में फरार युवक पर ₹5000 का इनाम..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। फरार आरोपी वेणु जंघेल पर रायपुर पुलिस ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और लगातार ठिकाना बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा है।

यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दर्ज अपराध क्रमांक 130/2026 से जुड़ा है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ परीक्षा अधिनियम की धारा 4, 5, 10 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316 के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 14 मार्च 2026 को सामने आए पेपर लीक मामले ने पूरे शिक्षा तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए थे। आरोपी बेमेतरा जिले के बोरतरा गांव का निवासी है और रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में रह रहा था।

सेंट्रल जोन की डिप्टी पुलिस कमिश्नर अर्चना झा ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित करते हुए आम जनता से सहयोग की अपील की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी समाज के लिए खतरा बन सकता है, इसलिए उसकी जल्द गिरफ्तारी जरूरी है।

Leave a Reply

Back to top button