छत्तीसगढ़

CG- आज जारी होगा CGBSE 10वीं-12वीं रिजल्ट, दोपहर 2:30 बजे खत्म होगा लाखों छात्रों का इंतजार, जानिए कैसे और कहां देखें परिणाम..

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) आज 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करेगा। राज्य के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव दोपहर 2:30 बजे परिणाम घोषित करेंगे। लाखों छात्रों का इंतजार अब कुछ ही घंटों में खत्म होने वाला है।

छात्र अपना रिजल्ट CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और cg.results.nic.in पर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म और QR Code के जरिए भी परिणाम देखे जा सकेंगे।

ऐसे चेक करें रिजल्ट:

  • cgbse.nic.in या cg.results.nic.in पर जाएं
  • 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • रोल नंबर और कैप्चा दर्ज करें
  • सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी
  • डाउनलोड कर प्रिंट भी ले सकते हैं

रिजल्ट जारी होने के बाद टॉपर्स लिस्ट, जिलावार परिणाम और पास प्रतिशत जैसी अहम जानकारियां भी सामने आएंगी। पूरे प्रदेश के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की नजर आज रिजल्ट पर टिकी हुई है।

Leave a Reply

Back to top button