बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के कुसुमकसा गांव के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
मृतक की पहचान लितेश कुमार खरे के रूप में हुई है। वे बैसबोड़ गांव स्थित हाई स्कूल में वाणिज्य विषय के शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। जानकारी के मुताबिक, वे कलेक्ट्रेट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कुसुमकसा गांव के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।



