छत्तीसगढ़

रामानुजगंज में दिव्यांग महिला की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव..

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में एक 50 वर्षीय दिव्यांग महिला का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना वार्ड क्रमांक 12 की है, जहां गीता गोस्वामी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

चाय पीने बुलाने गई बच्ची, कमरे में नहीं मिला जवाब

जानकारी के अनुसार, गीता गोस्वामी रविवार रात करीब 9 बजे परिवार के साथ खाना खाने के बाद छत पर बने कमरे में सोने चली गई थीं। सोमवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आईं, तो परिवार के सदस्यों ने उन्हें बुलाने के लिए बच्ची को छत पर भेजा। बच्ची ने कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद महिला के भाई आमोद गोस्वामी छत पर पहुंचे। दरवाजा बंद होने और अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्होंने खिड़की से कमरे के अंदर देखा। वहां गीता गोस्वामी का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

लंबे समय से शारीरिक परेशानी से थीं जूझ रहीं

परिजनों के मुताबिक, गीता गोस्वामी दिव्यांग थीं और लंबे समय से शारीरिक परेशानियों का सामना कर रही थीं। वह चलने-फिरने में असमर्थ थीं। हालांकि, उनकी शारीरिक स्थिति और मौत के बीच किसी संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल महिला की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना से परिवार में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Back to top button