छत्तीसगढ़

ACB/EOW ने देवेंद्र यादव को भेजा नोटिस, अभियोग पत्र से पहले 5 अक्टूबर को पेशी..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोल लेवी मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने नोटिस जारी किया है। नोटिस के मुताबिक उन्हें 5 अक्टूबर 2026 को विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम), रायपुर में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

नोटिस में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं 7, 7A और 12 के साथ IPC की धाराओं 420, 120-B, 384, 467, 468 और 471 का उल्लेख किया गया है। मामला अपराध क्रमांक 03/2024 से संबंधित बताया गया है। एजेंसी के अनुसार विवेचना पूरी होने के बाद विशेष न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

28 सितंबर को हुई थी पूछताछ

इससे पहले 28 सितंबर को भी EOW ने देवेंद्र यादव को पूछताछ के लिए बुलाया था। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार उनसे करीब दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ हुई थी।

अब जारी नए नोटिस में उन्हें 5 अक्टूबर को विशेष अदालत में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया विशेष न्यायालय में होगी। आरोपों पर अंतिम निर्णय न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगा।

Leave a Reply

Back to top button